Guru: These zodiac signs will remain rich till 31st December the miracle of Jupiters retrograde movement

ऐप पर पढ़ें

Guru: समय-समय पर ग्रह राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिनके शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम राशियों को झेलने पड़ते हैं। यश और वैभव के कारक गुरु इस वक्त मेष राशि में उल्टी चाल चल रहे हैं। 4 सितंबर से गुरु मेष राशि में वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं। वहीं, गुरु की यह उल्टी चाल 31 दिसंबर तक रहने वाली है। लगभग 12 सालों के बाद मेष राशि में वक्री गुरु का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। इसलिए आइए जानते हैं कि 31 दिसंबर तक गुरु की उल्टी चाल किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है-

Gold: इन राशि के लोगों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए सोना, झेलना पड़ेगा बड़ा नुकसान

मिथुन राशि

31 दिसंबर तक मिथुन राशि के लोगों के लिए गुरु की बकरी चला शुभ मानी जा रही है। गुरु की उल्टी चाल इस राशि के लोगों के भाग्योदय का कारण बनेगी। आय में वृद्धि होने की संभावना है। जो लोग इंटरव्यू दे रहे हैं उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, बिजनेस में भी प्रॉफिट होने की संभावना है। 

मेष राशि

मेष राशि में गुरु उल्टी चाल में गोचर कर रहे हैं, जो इस राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। गुरु के शुभ प्रभाव से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में बनाई गई स्ट्रेटजी रंग लाएगी। नौकरी कर रहे लोगों को अपने सुपीरियर का भरपूर साथ मिलेगा। 

Vastu Tips: घर में रखी ये छोटी चीजें भी बन सकती हैं वास्तु दोष का कारण, आज ही कर दें बाहर

कुंभ राशि

गुरु की उल्टी चाल कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ मानी जा रही है। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं, नौकरी में प्रमोशन होने की भी संभावना है। घर में सुख-संपदा बनी रहेगी। बच्चों का भरपूर साथ मिलेगा। कुंभ राशि की महिलाओं को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *