Sun: Suns entry into Virgo after 1 year luck will brighten for these zodiac signs position and prestige will increase

ऐप पर पढ़ें

Sun Transit: ज्योतिष विद्या में ग्रहों की चाल खास महत्व रखती है। वहीं, सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। एक राशि से दूसरी राशि में हर महीने सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका सभी राशियों पर असर पड़ता है। वहीं, 17 सितंबर के दिन कन्या राशि में सूर्य गोचर करने वाले हैं। सुबह 7:11 पर सिंह राशि से कन्या राशि में सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से कुछ राशियों को बेहद ही शुभ परिणाम मिल सकते हैं इसलिए आइए जानते हैं कौन सी हैं वे लकी राशियां, जिन्हें सूर्य के इस राशि परिवर्तन से फायदा होने वाला है-

6 दिनों बाद इन राशियों का पलटेगा भाग्य, जब बुध बदलेंगे अपनी चाल

मेष राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष राशि के लोगों को फायदा मिलेगा। सूर्य के प्रकाश की तरह इस राशि के लोगों का भाग्य भी रोशन होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वही खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है। सेहत अच्छी रहने वाली है हेल्दी डाइट लेते रहें। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के लिए कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए सूर्य का या गोचर शुभ माना जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ होने की भी संभावना बनी हुई है। वहीं, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों के साथ नर्मी से पेश आएं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

31 दिसंबर तक ये राशियां रहेंगी मालामाल, गुरु की वक्री चाल का कमाल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सूर्य का या राशि परिवर्तन भाग्योदय का कारण बनेगा। जीवन में आ रही समस्याओं को आप आसानी से सुलझा सकेंगे। लव लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए अपने पार्टनर संघ बातचीत कर मसलों को सुलझाएं। आय के नए मार्ग बनेंगे। अपनी मां की सेहत का ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *