BSSC CCE 2022 Revised Date Sheet: जारी हुई BSSC CCE 2022 परीक्षा की रिवाइज्ड डेटशीट, अब इस दिन होगा एग्जाम

BSSC CCE 2022 Revised Date Sheet: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ग्रेजुएट लेवल की कंबाइंड कॉम्पिटेटिव परीक्षा (PT) के लिए रिवाइज्ड डेटशीट (BSSC CCE 2022 Revised Date Sheet) जारी कर दी है. अब आयोग BSSC CCE 2022 की परीक्षा को 23-24 दिसंबर 2022 को आयोजित करेगी. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा (BSSC CCE 2022 Exam) के लिए शामिल हो रहे हैं, वे BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर परीक्षा की डेटशीट (BSSC CCE 2022 Revised Date Sheet) चेक कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://bssc.bihar.gov.in/Advertisement पर क्लिक करके भी BSSC CCE 2022 की परीक्षा डेटशीट (BSSC CCE 2022 Revised Date Sheet) चेक कर सकते हैं. जारी नोटिस के अनुसार इससे पहले BSSC को 26-27 नवंबर 2022 को अस्थाई रूप से BSSC CCE 2022 की परीक्षा आयोजित करनी थी. लेकिन अब आयोग कुछ अपरिहार्य कारणों से उसी परीक्षा के लिए रिवाइज्ड परीक्षा शेड्यूल जारी किया है.

BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध नोटिस बोर्ड सेक्शन पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध ” Important Notice Regarding Tentative Date of Examination for Adv. No. 01/22, 3rd Graduate Level Combined Competitive (PT) Exam) पर क्लिक करें.
एक PDF फाइल खुलेगी.
BSSC CCE 2022 Revised Date Sheet चेक करें और इसे सेव करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HindiNews Room| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट HindiNews Room|

FIRST PUBLISHED : November 15, 2022, 10:25 IST

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *